राजगढ़ (धार)। वायब्रेट वूमेन्स रोटरी कम्यूनिटी कॉर्ब्स की सदस्यों ने विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वप्रायोजित एवं पोषित दिवाली धार के रेडक्रॉस द्वारा संचालित वृद्धाश्रम के इन्मेट्स के साथ मनाई। क्लब के सभी सदस्यों ने सर्वप्रथम वृद्धाश्रम में वहाँ रहने वालों के साथ मिलकर रांगोली बनाई, फिर उन्हीं से दीप प्रज्ज्वलन करवाया, क्लब की अध्यक्षा श्रीमती नीलू कोठारी ने वहाँ सेवा देने वाली नारी शक्ति का साक्षात्कर लिया और उनके द्वारा की जा रही सेवा के लिए धन्यवाद दिया। समस्त सदस्यों ने उनके मनोरंजन हेतु नृत्य-गीत एवं संगीत भी प्रस्तुत किया। उसके पश्चात् क्लब की ओर से सभी जरूरतमंद वृद्धों और बच्चों को कंबल, टॉवेल,मास्किटो रिप्लेंट प्रदान किए गए। इसके साथ ही समस्त क्लब सदस्यों द्वारा उनके साथ मिठाई वितरण और स्वल्पाहार किया गया। इस अवसर पर क्लब की उपाध्यक्षा श्रीमती राजश्री पिपलीवाला, कोषाध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी राय खल्या के द्वारा संबोधित किया गया। संपूर्ण आयोजन में पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन, श्रीमती ललिता जैन, श्रीमती नीता गर्ग एवं श्रीमती विनिता जैन ने समन्वय किया। श्रीमती सीमा जैन ने बताया कि हमारे वाहन के पहुंचते ही सारे सदस्य खुश हो गए एवं विगत वर्ष की स्मृतियों में खो गए। सभी सदस्यों ने संपूर्ण दिन उनके साथ बिताया जब वहा से विदा ली तो सभी सदस्यों की आंखें नम हो गई एवं वृद्धाश्रम के सभी सदस्य भाव विह्वल हो गए। यह जानकारी क्लब की सदस्या श्रीमती पूजा कांस्टेबल ने दी।
