BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नेहरू युवा केन्द्र सीहोर द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजन



  सीहोर: नेहरू युवा केंद्र सीहोर द्वारा जिला युवा अधिकारी श्रीमती निक्की राठौर के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन सीहोर विकासखंड के ग्राम बड़नगर की शासकीय माध्यमिक शाला और ग्राम शिकारपुर के ज्ञान ज्योति सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। ब्लॉक सीहोर के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मेघा महेश्वरी और पवन पंसारी के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने फिट इंडिया मूवमेंट का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में बढ़-चढ़कर दौड़ लगाई और शपथ ली। बड़नगर में श्री ओमकार सिंह विश्वकर्मा और शिकारपुर में सरपंच प्रतिनिधि श्री राधेश्याम वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर बच्चों को रवाना किया। बड़नगर से अंकित परमार, अनिल परमार, नीरज प्रजापति, रौशनी सूर्यवंशी, रानी सूर्यवंशी, दिलीप जाटव विजेता रहे। शिकारपुर से सीताराम, संजना, मोनिका वर्मा विजेता रहे। कार्यक्रम श्री सुनील परमार, विश्राम सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्राचार्य श्री राधेश्याम वर्मा, सचिव श्री राजेन्द्र त्रिपाठी, अनिल मेवाड़ा, विष्णु वर्मा के पूर्ण सहयोग से सफल रहा।

« PREV
NEXT »