सीहोर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस और आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आष्टा के शासकीय सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन 24 सितंबर दिन शुक्रवार को किया जाएगा । शिविर समन्वयक राज्य शासन द्वारा एन.एस.एस. पुरस्कार से सम्मानित उमेश पंसारी ने बताया कि इस शिविर में आष्टा के आसपास के सभी महाविद्यालयों पत्र लिखकर रक्तदान हेतु आमंत्रित किया गया है। महात्मा गांधी महाविद्यालय आष्टा, राष्ट्रीय सेवा योजना सीहोर और लायंस क्लब सीहोर के इस सम्मिलित आयोजन में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आकर रक्तदान किया जा सकता है। साथ ही सभी रक्तदाताओं के स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर प्रशासन के अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे।

