BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारणी का हुआ गठन,बाफना अध्यक्ष तथा पँवार प्रेस क्लब के सचिव मनोनीत



  राजगढ़(धार)। प्रेस क्लब राजगढ़ की बैठक आज शाम नगर की एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में कोरोना काल मे दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धाजंलि दी गई। वही राजगढ़ थाने के नवागत थाना प्रभारी रतनलाल मीणा के पदभार ग्रहण करने पर पुष्पहार से उनका स्वागत किया गया। बैठक में प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रेस क्लब के संरक्षक अशोक भंडारी, वीरेंद्र जैन, गोपाल माहेश्वरी तथा गोपाल सोनी द्वारा सर्वसहमती से सुनील बाफना को प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा शैलेंद्र पँवार  को प्रेस क्लब सचिव मनोनीत किया गया। साथ ही प्रेस क्लब उपाध्यक्ष - दीपक जैन, विपिन पाण्डेय, अजय राजावत तथा विशेष राजपूत, सहसचिव बालूसिंह बारिया, कोषाध्यक्ष दीपक पावेचा, सहकोषाध्यक्ष विक्रम चावड़ा तथा प्रेस क्लब प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति को मनोनीत किया गया। बैठक में नीलेश सोनी, हुकमसिंह राजपूत, भारत झुंजे, विकास झुंजे, गौरव सराफ, दिलीप फरबदा, रमेश राजपूत, प्रभु सिंह राजपूत, दीपक प्रजापत, गणेश मारू, इरफान खान, समंदर सिंह राजपूत, सत्येंद्र चौहान, युवराज सिंह पँवार, संतोष जैन, अक्षय भंडारी आदि पत्रकार मौजूद रहे। सभी पत्रकारों ने प्रेस क्लब के नवीन पदाधिकारीयो को बधाई तथा शुभकामनाएं दी।


« PREV
NEXT »