BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ स्थानकवासी श्री संघ के द्वारा क्षमायाचना एवं वर्षावास की विनती के लिए संघ यात्रा आयोजित की गयी

 


 राजगढ़(धार)। खाचरोद (जि. उज्जैन) मे चातुर्मास हेतु विराजित बुद्ध पुत्र प्रवर्तक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा के दर्शन एवं आगामी चातुर्मास की विनती हेतु राजगढ स्थानकवासी श्री संघ के द्वारा संघ यात्रा का आयोजन किया गया !

  समाज के हेमंत वागरेचा ने बताया की सोमवार को प्रातः 5.30 बजे चबुतरा चोक से स्थानकवासी श्री संघ के वरिष्ठ संरक्षक श्री भेरुलाल जी वागरेचा एवं संघ अध्यक्ष श्री नरेन्द्र जी मुणत के मार्गदर्शन मे 100 सदस्यी यात्रा संघ का आयोजन किया गया, श्री संघ के सद्स्यो ने खाचरोद पहुंच कर दर्शन वन्दन प्रवचन का लाभ लेकर विगत वर्ष मे संघ द्वारा किसी भी प्रकार की भुल-चुक,अविनय अशातना के लिए पुज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा आदि संत मंडल एवं पुज्य महासती श्री मुक्तिप्रभाजी म.सा आदि महासती मंडल से क्षमायाचना की, साथ ही पुज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा के वर्ष 2022 के राजगढ वर्षावास हेतु श्री संघ के सद्स्यो द्वारा पुरजोर विनती की गयी, यात्रा संघ ने दोपहर मे खाचरोद से सैलाना(म.प्र.) पहुंच कर सैलाना मे चातुर्मास हेतु विराजित विदुषी महासती श्री मधुबालाजी म.सा आदि महासती मंडल के दर्शन वन्दन प्रवचन का लाभ लिया, साथ ही श्री संघ की ओर से विगत वर्ष मे हुई भुल-चुक अशातना के लिए क्षमायाचना की गई ! 

 सम्पूर्ण संघ यात्रा का लाभ गुप्त लाभार्थी श्री संघ के एक ही सदस्य के द्वारा लिया गया, यात्रा संघ के संयोजन मे संघ सदस्य राजेशजी मुणत का विशेष योगदान रहा ! यात्रा संघ दोनों जगह दर्शन, वन्दन, मांगलिक, प्रवचन,क्षमापना करते हुए आंनद ओर उत्साह के साथ रात्री मे पुनः राजगढ पहुंचा, जानकारी हेमंत वागरेचा के द्वारा दी गई!

« PREV
NEXT »