BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया,महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,विश्व आदिवासी दिवस की रैली का किया स्वागत,प्रशस्ति पत्र किए वितरित

 


 

 सरदारपुर(धार)। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के मार्गदर्शन मे युवक कांग्रेस विधानसभा सरदारपुर के अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नैतृत्व मे 09 अगस्त को भारतीय युवक कांग्रेस का 61वॉ स्थापना दिवस सरदारपुर मे रैली निकालकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। वही युवक कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ट के अध्यक्ष विश्वजीतसिंह चौहान के निर्देशानुसार विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासी समाजजनो द्वारा निकाली गई सांस्कृतिक रैली का पुष्प वर्षा से स्वागत कर प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, खेल प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज यादव के निर्देशानुसार सरदारपुर मे फुटबॉल टीम को 1100 रूपये एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, प्रदेश प्रवक्ता दीपेन्द्रसिंह ठाकुर, जिला महासचिव जीवन धाकड एवं करणसिंह चौहान, जिला सचिव रामकन्या दिलीप वसुनिया, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बलराम यादव, पिछडा वर्ग युवा विभाग जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, रूणिज ग्रेवाल, श्रीकांत पटेल, लोकेन्द्रसिंह दरबार, परवेज लोदी, चेतन जाट, राकेश मोलवा, मांगीलाल डामर, शिवांग ग्रेवाल, बबलु डावर, अर्जुन गेहलोत, विजय दय्या, राकेश काग, अरविन्द जाट, पुनमचन्द मारू, राजु मुनिया, बद्री मुनिया, सुनील कटारा, जुवानसिंह भाबर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी घीसा बाबा द्वारा दी गई।

« PREV
NEXT »