BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश शीघ्र द्योषित किया जाए - विधायक ग्रेवाल,मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की मांग

विधायक प्रताप ग्रेवाल,सरदारपुर विधायक,Adivasi divas 2021 Date,राष्ट्रीय आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है,आदिवासी दिवस पर लेख,विश्व आदिवासी दिवस wikipedia,राष्ट्रीय आदिवासी दिवस,Adivasi Divas,विश्व आदिवासी दिवस कब मनाया जाता है,आदिवासी समाज का इतिहास


  सरदारपुर(धार)। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को पत्र लिखकर 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे शासकीय अवकाश द्योषित करने की मांग की है। पत्र मे बताया गया है कि मध्यप्रदेश एक आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है आदिवासी समाज अनादिकाल से ही अपनी अभिन्न संस्कृति, परंपराओ और रीति-रिवाजो को सवंर्धित एवं संरक्षित करने के लिए जाना जाता है, जिसे संवैधानिक तौर पर भारत के संविधान मे अनुसूचित जनजाति के रूप मे एक अलग एवं विशिष्ट पहचान मिली है। वर्ष 1994 मे संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस द्योषित किया गया है इस दिन आदिवासी समाज अपने मानव अधिकारो के संवर्धन एवं संरक्षण को बताता है एवं अपनी मूलभुत सुविधाओ एवं अपनी समस्याओ से अवगत करवाता है। इस दिवस को संपूर्ण आदिवासी समाज एवं वृहद् उत्सव के रूप मे अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाता है जिसमे शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल होते है। पूर्व मे भी विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश द्योषित किया जाता रहा है लेकिन इस वर्ष अभी तक शासकीय अवकाश द्योषित नही किया गया है जिससे संपूर्ण आदिवासी समाज मे शासन के प्रति नकारात्मक संदेश फैल रहा है। इसलिए शीघ्र ही 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे शासकीय अवकाश द्योषित किया जाए, ताकि शासकीय अधिकारी, कर्मचारी सहित समस्त आदिवासी समाज विश्व आदिवासी दिवस उत्साह पूर्वक मना सके।

« PREV
NEXT »