सीहोर। भारत सरकार के निर्देशन में आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सीहोर विधानसभा क्षेत्र विधायक श्री सुदेश राय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक ने कोरोनाकाल में निस्वार्थ सेवा करने वाले 10 युवाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहन दिया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा एन.एस.एस. पुरस्कार प्राप्त उमेश पंसारी के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान, भोजन व मास्क वितरण, हज़ारों बच्चों को पोलियो खुराक और हज़ारों लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन आदि में प्रशासन का सहयोग किया। इस निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए विधायक सुदेश राय और उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य रवीन्द्र बांगरे ने मुख्य रुप से उमेश पंसारी, शिवानी, आशीष, निहारिका, अनुष्का और रेणुका आदि को सम्मानित किया गया।