BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व.डॉ.श्यामाप्रसादजी की जन्म जयंती मनाई




  राजगढ़(धार)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक स्व.डॉ. श्री श्यामाप्रसादजी मुखर्जी की जन्म जयंति संजय कॉलोनी में मनाई गई।उज्ज्वल भारत अभियान के जिला अध्यक्ष गौरव सराफ ने बताया कि पूर्व पार्षद भाजपा नेता निलेश सोनी के नेतृत्व में  घर -घर जाकर मास्क वितरण किया गया।साथ ही सभी को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया गया।संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए सुरक्षा उपाय अपनाने की जानकारी दी।






 पूर्व पार्षद भाजपा नेता निलेश सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामाप्रसादजी मुखर्जी  एक राष्ट्र,एक निशान,एक विधान के प्रणेता रहे।उनके बलिदान ओर संघर्ष की वजह से कश्मीर से लेकर बंगाल तक देश का अभिन्न अंग बनाए रखा।उनके लिए देशहित से ऊपर कुछ भी नही था।वे स्वदेशी नीतियो के समर्थक थे। उनके विचारों को हमे जीवन मे अपनाना चाहिए।उन्होंने देश मे शिक्षा,स्वास्थ्य और उद्योग को लेकर मजबूत नीव रखी।ऐसे महापुरुष की जयंती पर हम उन्हें नमन करते है।

  कार्यक्रम में पूर्व पार्षद भाजपा नेता निलेश सोनी,पटलिया समाज तहसील अध्यक्ष श्यामलालजी भूरिया,समाजसेवी दिलीप फरबदा,गौरव सराफ,संदीप यादव,श्रधेय सोलंकी,मुकेश भूरिया,किशोर पंवार सहित नागरिकजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन संदीप यादव ने किया। अंत मे सभी का आभार श्रधेय सोलंकी ने माना।

« PREV
NEXT »