BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सीएम शिवराज का ट्वीट: रविवार कोरोना कर्फ्यू कर रहे समाप्त,हम सावधान रहे, तो कोई और लहर नहीं आयेगी




 बड़ी खबर :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि हम तत्काल प्रभाव से रविवार के कोरोना कर्फ्यू को समाप्त कर रहे हैं। जिन्हें अपनी दुकानें खोलना हों, आर्थिक गतिविधियाँ जारी रखना हों, वे नियमानुसार कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपनी गतिविधियाँ चालू रख सकते हैं। रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू पूर्ववत जारी रहेगा। 

   मध्यप्रदेश में कोरोना नियंत्रण में है,प्रदेश में अब 35 जिले में एक भी कोविड 19 पॉज़िटिव केस नहीं आया है,पहली बार एक्टिव केस की संख्या घटकर एक हज़ार के नीचे आई है। हमारी पॉज़िटिविटी दर घटकर 0.06% रह गई है। ऐसी स्थिति में फिलहाल रविवार को भी कोरोना कर्फ्यू लगाना औचित्यहीन लग रहा है। 

    हम सावधान रहे, तो कोई और लहर नहीं आयेगी। सावधानी में ही पूरी सुरक्षा है।

  आप सभी से अपील है कि कोविड 19 नियंत्रण में है, लेकिन पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है; इसलिए निश्चिन्त न रहें, मास्क लगाएं और कोविड अनुरुप व्यवहार का पालन जरूर करें।

« PREV
NEXT »