राजगढ़(धार)। रोटरी क्लब,सराफा एसोसिएशन एवं इनर व्हील क्लब राजगढ़ द्वारा राजगढ़ क्षेत्र में सेवा देने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों एवं कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह राजगढ़ पुलिस थाने पर कल 20 जून 2021 को सायं 6 बजे से सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें बी. एस. कनेश S.D.M. सरदारपुर,रामसिंग मेड़ा S.D.O.P. सरदारपुर,दिनेश शर्मा थाना प्रभारी राजगढ़ के अतिथि कि उपस्थिति में होगा। यह आयोजन कोरोना गाइड लाइन के तहत संपन्न होगा।
