BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व. राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे



राजगढ़(धार)। बदनावर के पूर्व विधायक कद्दावर नेता स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगाव की पुण्यतिथि 22 मई को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

 पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने बताया कि कृषि उपज मंडी में स्थित स्व.श्री प्रेमसिंहजी की प्रतिमा पर सुबह 9:30बजे दूध जल आदि से  शुद्धिकरण  करने के पश्चात माल्यार्पण कर उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यो को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

नगर की बस्तियों में निशुल्क मास्क का वितरण करते हुए कोरोना को लेकर जनजागृति की जाएगी।साथ ही वैक्सीन लगाने को लेकर लोगो में जागरूकता लाने के साथ ही आयुष कार्ड को लेकर भी जानकारी दी जाएगी।

  हॉस्पिटल में भर्ती मरीजो को फ्रूट बिस्किट का वितरण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी भी ली जाएगी।

« PREV
NEXT »