BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण किया,पुण्यतिथि को दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया....



  राजगढ़(धार)। बदनावर के पूर्व विधायक लोकप्रिय जननेता स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की 19वी पुण्यतिथि पर कृषि उपज मंडी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने बताया कि अपने लाडले नेता की पुण्यतिथि पर उनके किए गए कार्यो ओर विकास कार्यो को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।उनकी पुण्यतिथि को दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। क्षेत्र के नेतागण व समाजसेविजन ने माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  इस अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,सांसद प्रतिनिधि डॉ बलबहादुसिह,डॉ  हेमन्त वैद्य,डॉ आशीष वैद्य,भाजपा नेता धर्मेन्द्र मण्डलोई, नपा पूर्व उपाध्यक्ष अशोक भंडारी,पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रफुल्ल रावल,समाजसेवी दिलीप फर्बदा,पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ संयोजक हेमन्त नोकान,प्रकाश शर्मा,पुखराज मेहता,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि नरेश मामा, गौरव सराफ,आशीष चत्तर,आशीष जायसवाल, मुन्ना कामदार,मुन्ना मारू, दिनेश पाण्डे, महेश शर्मा,भानु बना,नवीन बानिया, गोलू परमार,शुभम दीक्षित,जगदीश सोलंकी,ओमप्रकाश शर्मा,राजेश चौधरी,संदीप झन्नाट,देवा भाई सिंगार,मनोज जैन,सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  डॉक्टर्स का किया सम्मान: पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने बताया कि दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव की प्रतिमा के समक्ष क्षेत्र में कोरोना काल मे अपनी सेवा दे रहे  डॉक्टर्स का सम्मान किया गया।

   विशेष सहयोगी प्रकाश शर्मा ,पुखराज मेहता,राजेश चौधरी एवम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा डॉ एम.एल जैन.डॉ हेमन्त वैद्य, डॉ आशीष वैद्य, डॉ बलबहादुरसिंह,डॉ भगवान पाटीदार,डॉ सुमित जैन,कोविड सेंटर मोहनखेड़ा व हॉस्पिटल के डॉ सरफराज खान,डॉ दक्ष व्होरा,डॉ निलेश पडियार, डॉ जितेंद्र राठौड़,का क्षेत्र में अपनी विशेष सेवा देने के लिए शॉल श्रीफल से सम्मान किया गया।सभी डॉक्टर्स ने स्व.राजा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


  भोजन पैकेट वितरण: पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने बताया कि दत्तीगांव मित्र मंडल द्वारा पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगाव की पुण्यतिथि के अवसर पर क्षेत्र के हॉस्पिटल व अन्य जगह पर पप्पू भैय्या वैष्णव व शांतिलाल चौधरी के विशेष सहयोग से 300 से अधिक भोजन पैकेट का वितरण किया गया।इस अवसर पर भानु बना भी उपस्थित रहे।

  हॉस्पिटल में मरीजो को फल बिस्किट वितरण किया गया: पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने बताया कि सरदारपुर हॉस्पिटल में बिस्किट व फल का वितरण किया गया।डॉ संगीता पाटीदार को मरीजो के लिए फल बिस्किट भेट किए गए।सांसद प्रतिनिधि डॉ बलबहादुसिह,दिलीप फर्बदा, दिनेश पांडे,मुन्ना कामदार,नरेश मामा,गौरव सराफ,मनोज जैन आशीष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »