BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुंबई में ग़रीबों को राशन बाँट रहे हैं फ़िल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौड़



 मुंबई में ग़रीबों को राशन बाँट रहे हैं फ़िल्म निर्माता सुरजीत सिंह राठौड़,राठौड़ ने कहाँ में महाराणा प्रताप और संत श्री दुलाराम जी कुलरिया जैसे महान योद्धाओं की धरती से आता हूँ में अपना कर्तव्य निभा रहा हूँ। 

  आज कोरोना और लॉक डाउन ने गरीबों, मिडिल क्लास लोगों की जिंदगी को सबसे अधिक प्रभावित किया है। लेकिन देश मे कुछ ऐसे लोग अब भी मौजूद हैं जो जरूरतमंदों और गरीबो की मदद करते रहते हैं। बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता और अभिनेता सुरजीत सिंह राठौड़ भी एक ऐसे ही नेक इंसान हैं, जो मानवता की सेवा को ही अपना धर्म मानते हैं। कोरोना और लॉक डाउन की सबसे ज़्यादा मार झेल रहे मुंबई में मंदिर के बाहर बेठे ग़रीबों को राशन बाँट रहे है सुरजीत सिंह राठौड़।  सूरजीत सिंह राठौड़ ने लोगों से अपील की है कि ये वक्त ख़राब है। भूखे लोगों का पेट भरो, ग़रीबों की दुआ मिलेगी। सुरजीत सिंह ने कहा कि मैं दुनिया को दिखाना नही चाहता कि मैं क्या कर रहा हूँ। लोगों की दुआएं मिलतीं रहे बस यही मेरे लिए सबसे बड़ी पूँजी है। जब आप जनता की सेवा करके घर जाते हो तो नींद आराम से आती है।"

सुरजीत सिंह राठौड़ की सोच और उनके जज़्बे को सलाम। आपको बता दें कि सुरजीत सिंह राठौड़ फ़िल्म इंडस्ट्री में दस साल से बतौर निर्माता काम कर रहे हैं। उनके कई म्यूज़िक वीडियो आने वाले हैं जिनमे विदेशों की शानदार लोकेशन्स होगी।

« PREV
NEXT »