BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शीतला सप्तमी पूजन रविवार को

 

राजगढ़(धार)। ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज(माताजी मंदिर) ने बताया कि श्री शीतला माता का पूजन और सप्तमी पर्व रविवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के पंचाग ओर विभिन्न ज्योतिषीय गणना के अनुसार सप्तमी तिथि रविवार को ही है। वार से त्यौहार बढ़ा होता है।इसलिए रविवार को ही शीतला सप्तमी मनाई जाएगी।

  वही श्री शनि गली स्थित अति प्राचीन श्री शनि शीतला माता मंदिर पर सप्तमी पूजन रविवार को किया जाएगा।

समिति सदस्य निलेश सोनी ने बताया कि शनिवार को शनि मंदिर आरती पश्चात श्री शीतलामाता का अभिषेक समिति की महिला  सदस्यों द्वारा रात्रि 11 बजे से ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज की पावन निश्रा में किया जाएगा।रात्रि 12 बजे बाद पूजन शुरू होगा और रविवार को पुरे दिन पूजन रहेगा।समिति सदस्य श्री राजा सेठ मुकेश माहेश्वरी गबरू सेठ सहित सदस्य व्यवस्था में रहेंगे।

समिति सदस्य निलेश सोनी ने सभी भक्तों से निवेदन किया है कि मास्क पहनकर ओर शोशल डिस्टेन्स का पालन अनिवार्य रूप से करे।

मंदिर के अंदर एक साथ महिलाओं व भीड़ का प्रवेश नही होगा।मंदिर के बाहर महिलाओं को सोशल डिस्टेन्स के साथ लाइन लगाने के पश्चात मंदिर में प्रवेश मिलेगा।

मंदिर के बाहर भी अनावश्यक भीड़ जमा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

शासन की गाइड लाइन का पूर्ण रूप से पालन करने का अनुरोध समिति के द्वारा किया गया है।

« PREV
NEXT »