BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में किले वाली माँ नागेश्वरी मन्दिर पर नवरात्रि सम्पन्न....



राजगढ़(धार)। अति प्राचीन किले वाली मां नागेश्वरी देवी मंदिर पर नवदिवसिय नवरात्रि महोत्सव सम्पन्न हुआ।समिति के भूपेंद्र पंवार ओर भरत व्यास ने बताया कि शासन की गाइड लाइन अनुसार मन्दिर में घट स्थापना की गई।गुप्त रूप से पूजा पाठ अनुष्ठान सम्पन हुए। कोरोना के कारण गरबे का आयोजन नही किया गया।

       महानवमी पर माताजी की महाआरती का लाभ निलेश सोनी(पूर्व पार्षद) ने लिया।आपके साथ अमझेरा तीर्थ ट्रस्टी दिलीप फरबदा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शासन की गाइड लाइन अनुसार गर्भगृह में कम सदस्यों की उपस्थिति में महाआरती उतारी गई।

   पूर्व पार्षद निलेश सोनी व सदस्यों ने माताजी की महाआरती के पश्चात देश को कोरोना संकट से मुक्त करने हेतु प्रार्थना की व राजगढ़ नगर में आए संकट से मुक्ति अस्वस्थ मरीजो को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ व बिछड़े साथियो के परिवार को सहनशक्ति के लिए विशेष प्रार्थना पाठ किया गया।

   दो वर्षों से गरबे का आयोजन न होने के कारण शीघ्र कोरोना से मुक्ति व अगले वर्ष यह आयोजन धूमधाम से सम्पन्न हो यह मन्नत भी ली गई।

   इस अवसर पर समिति के विक्की राजपूत,विक्की ठाकुर,भानु ठाकुर बबलू ठाकुर,जीतू ठाकुर ,मोहन पंडा व सभी सदस्यों ने सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

« PREV
NEXT »