BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को श्रद्धांजलि दी:-

 

  राजगढ़(धार)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मैन चौपाटी पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद नंदकुमारसिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष  ज्ञानेन्द्र मूणत(जैन),पूर्व मंडल महामंत्री डॉ बलबहादुरसिह, एडव्होकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा, पूर्व पार्षद निलेश सोनी ने  सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के राजनीतिक सामाजिक जीवन पर व्यक्तव्य देकर श्रद्धांजलि अर्पित की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन निलेश शर्मा(लाला) ने किया। श्रद्धांजलि पुष्पांजलि व मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

   कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रफुल्ल रावल ,पूर्व पार्षद राजा मकवाना, पार्षद प्रतिनिधि अजय चौहान, सराफा एसोसिएशन जिला महामंत्री दिलीप फरबदा ,ट्रस्टी सुरेश कांग्रेसा ,सराफा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ,महाराणा राजपूत समाज से अंतिम पंवार ,मोतीसिंह भाजपा साथीगण भरत व्यास, मुकेश यादव ,दीपक पटेल ,गौरव सराफ, हेमन्त वागरेचा, संदीप मुठरिया, संदीप बारोड़ ,अमित जैन, राजेश राठौड़ ,विदुरजी शर्मा, दुर्गालालजी,पिरु भाईजान,महेश राठौड़,सुरेन्द राजावत, मनीष मकवाना,अशोक जैन,पीयूष राजावत सहित भाजपा नेतागण कार्यकर्तागण आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »