BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन ने की चर्चा,सदस्यों ने कहा डिजिटल पत्रकारों के हित में सदैव जारी रहेगी लड़ाई,लक्ष्य देशभर के तमाम न्यूज़ पोर्टल जुड़े....

 


राष्ट्रीय खबर : न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन की साप्ताहिक बैठक रविवार को दिन में 11:00 बजे ऑनलाइन माध्यम से हुई जिसमें देश के कोने-कोने से न्यूज़ पोर्टल संचालक शामिल हुए. इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर "महिलाएं और डिजिटल पत्रकारिता" विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस परिचर्चा में इस विषय पर बात की गई कि घर की महिलाओं को न्यूज़ पोर्टल अथवा डिजिटल पत्रकारिता कार्य की ट्रेनिंग कैसे दी जा सकती है और उनके लिए इसके क्या फायदे हो सकते हैं? इसके लिए क्या रास्ते हैं? क्या सामाजिक वर्जनाएं हैं? इतना ही नहीं महिलाओं के पत्रकारिता क्षेत्र में कदम रखने पर उनकी सुरक्षा आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई है।

 चर्चा की शुरुआत एसोसिएशन के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने ने की, जिसमें उन्होंने बताया कि आज के समय में महिलाएं जब हर क्षेत्र में सशक्त हो रही है तो क्यों ना पत्रकारिता के क्षेत्र में भी वह अपने प्रतिभा को आगे लाएं.

एसोसिएशन के उद्देश्य संस्था में अधिक से अधिक डिजिटल / न्यूज पोर्टल के पत्रकार कैसे जुड़ें, इस हेतु प्रयत्न करना, सोचना और नयी सोच को लागू करने वाले मित्रों को आगे आने की ज़रुरत है. देश भर में कम से कम 5000 (पांच हज़ार) न्यूज पोर्टल्स को जोड़े जाने की आवश्यकता है.
- मीटिंग कराने, वीडियो बनाने की जिम्मेदारी मैं निर्वहन करता हूँ, परन्तु मेरी अनुपस्थिति में फोकस मुद्दों पर मीटिंग कराने, वीडियो बनाने की जिम्मेदारी कौन मित्र वहन कर सकता है, वह आगे आये,ताकि अल्टरनेट तैयार रहे और यह क्रम अनवरत चलता रहे.

सभी न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के सदस्य संगठन की जिम्मेदारियों में रेगुलर होंगे,कम से कम 10 लोग नियमित जिम्मेदारी निभाने वाले, तब तत्काल ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा. 

यह संगठन पूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ चलेगा. योग्य लोग, पारदर्शी तरीके से जिम्मेदारी निभाने वाले लोग ही संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर सुशोभित होंगे।

 
 इस दौरान न्यूज़ पोर्टल संचालक गणेश यादव तथा पवन शुक्ला ने इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा यह बताया कि किस प्रकार महिलाएं डिजिटल रूप रूप से न्यूज़ पोर्टल संचालन में अपना योगदान दे सकती हैं. इसके अतिरिक्त बेचन प्रसाद, गौतम विश्वकर्मा, विनय तिवारी, निजाम समीर, वरुणेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, पुखराज कुमार, सीरिल दास, अभय शुक्ला, सुंदर लाल, गुलशन सिंह राजपूत, विमल कुमार, नीतीश कुमार समेत कई न्यूज़ पोर्टल संचालक व डिजिटल पत्रकारों ने अपने विचार रखें. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद चंद्रकांत निराला ने किया।


« PREV
NEXT »