BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

थाना राजगढ़ पर पटेलिया आदिवासी समाज सेवा संघ मध्य प्रदेश तहसील सरदारपुर ने क्यो दिया ज्ञापन....पढ़िए यह खबर

 


राजगढ़(धार)। थाना राजगढ़ पर आज दिनांक 15 मार्च को पटेलिया आदिवासी समाज सेवा संघ मध्य प्रदेश तहसील सरदारपुर धार द्वारा तहसील अध्यक्ष श्यामलाल भूरिया,पटलिया समाज के अध्यक्ष  श्यामलाल भूरिया,उपाध्यक्ष झितरा धुला  व सचिव दलपतसिंह आदि संघ के सदस्यों द्वारा सामाजिक कुरीतियों बाल विवाह, शराब बंदी,डीजे बजाने पर पाबंदी के सम्बंध में थाना प्रभारी दिनेश शर्मा को ज्ञापन दिया।






  जिसमे बताया गया कि समाज में कुरीतियों को दूर करने हेतु कई तरह के कदम उठाए जा रहे हैं जैसे शादी ब्याह में शराबबंदी ,विवाह व अन्य कार्यक्रमों में डीजे बजाने पर पाबंदी ,सगाई प्रथा पर अधिक लोग जाने पर पाबंदी तथा दहेज प्रथा पर समाज सुधारक गांव गांव जाकर समाज को एकत्रित कर इन मुद्दों पर चर्चा कर ध्वनि मत से पारित किया गया है इस प्रथा से 5 से 18 वर्ष के लड़के और लड़कियां पर बुरी तरह से शराब का प्रभाव पड़ रहा है तथा डीजे से बुजुर्गों पर अटैक आने का खतरा बढ़ गया है अगर कोई जबरन शादी ब्याह में डीजे व शराब का उपयोग करने पर हम गांव की समिति के निर्णय के अनुसार अग्रिम कार्यवाही करने हेतु आपको सूचना देंगे इस प्रकार एक लिखित आवेदन थाने पर दिया गया।

« PREV
NEXT »