राजगढ़ में निजी स्कूल बस में लगी आग,पुलिस व नप की सक्रियता से पाया काबू....



राजगढ़(धार)। राजगढ़ नगर के न्यू मधुकर हाई सेकंडरी स्कूल का मामला है रहवासी इलाके के बीच स्थित मेला मैदान में यह स्कूल है। स्कूल परिसर में खड़ी स्कूल बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा पुलिस थाना राजगढ़ मेला मैदान के समीप होने से जैसे धुंआ उठा देख नगर परिषद राजगढ़ को सूचना देकर  फायर बिग्रेड बुलाया गया । परिसर में खड़ी बस में आग को देखने के लिए भीड़ जमा होने लगी वही मौके पर मौजूद पुलिस थाने से पूजा पंवार ओर सत्यपाल जाट ने परिसर में अंदर जाने रोका गया। वही समय रहते खड़ी बस में लगी आग को फायर बिग्रेड की मदद से आग को काबू पा लिया गया है। फिलहाल बस में आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है । ओर किसी प्रकार से आग से कोई हताहत नही हुआ ।