BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद,भाजपा बोली वाचनालय पर नगर परिषद साफ सफाई पर ध्यान दे....



 राजगढ(धार)। एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा यहा मैला मैदान स्थित श्री महाराणा प्रताप राजगृही के सामने बनाया वाचनालय स्वच्छता अभियान से अछूता तो ही है बल्कि दुर्दशा का भी शिकार हो रही है। यहा पर पूर्व की भाजपा की परिषद द्वारा यह पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय व पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कि थी । वर्तमान में कांग्रेस की नगर परिषद है। नगर परिषद वैसे स्वच्छता अभियान जोंरों पर चला रही है लेकिन यहा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय स्वच्छता अभियान से अछूता के साथ नजर आ रहा है। यहा तक वहा पर मौजूद पं. दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय की काॅच की खिडकी क्षतिग्रस्त के साथ स्वच्छता अभियान की पोल खोलता नजर आता है। बारिश के दिनों में यहा पर वाचनालय में पानी भी टपकता है ओर सिर्फ पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि व जन्म जयतीं सहित कभी कभी खुलता है। तो सफाई हो जाती है लेकिन बाकि दिनों पर यह वाचनालय धूलमय ही नजर आता है। 

   

 पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पणः पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का पूजन कर माल्यार्पण किया । 



 




 पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय पर राजगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी लाल चौधरी ने कहा कि  पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी को  भाजपा हमेशा याद करती है ओर पुण्यतिथि व जन्मदिवस भी मनाती है वही वाचनालय पर नगर परिषद को साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए।



« PREV
NEXT »