BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कल से होगा मांडू उत्सव 2021 का शुभारंभ.कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

    देश-विदेश में प्रख्यात जिले का भव्य स्थान है, मांडू। मांडू जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस वर्ष 13 से 15 फरवरी तक खोजने में खो जाओ थीम पर आधारित पर आयोजित हो रहा है। इस तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियां लगभग पूर्ण हो गई है। आज कलेक्टर आलोक कुमार सिंह व सीईओ जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

     इस बार मांडू उत्सव के आकर्षण के केंद्र ख्यातनाम कलाकारों से सजी नृत्य एवं संगीत की महफिलें, हेरिटेज वाक के माध्यम से मांडू के इतिहास के दर्शन, हॉर्स ट्रोल और फिशिंग का अनोखा आनंद, आर्ट एंट क्राफ्ट, इंस्टाग्राम टूर और साइकिलिंग से मांडू के भ्रमण का आनंद, फूड कोर्ट में चटपटे व्यजनों का मजा, रोज सुबह योग वर्कशॉप तथा अतीत से रूबरू होंगे वाले सैलानी होंगे। इसके साथ ही मांडू उत्सव में सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।
       मांडू उत्सव का मुख्य उद्देश्य मांडू के प्राचीन इतिहास से दुनिया को रूबरू कराना और इस समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है। साथ ही देश-विदेश से लोगों को इस उत्सव से जोड़ने का है। इस उत्सव में ख्यातनाम कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी यहां के मंच से अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
     इस बार उत्सव के दौरान ट्रेजर हंट के आयोजन होगा जिसके माध्यम से मांडू में स्थित विभिन्न आकर्षण का केंद्र बने महलों का भ्रमण होगा। इसके साथ ही स्टोरी टेलर मांडू के अनछुए पहलू और अतीत के भावुक पलों से सैलानियों को रूबरू करवा कर इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताया जाएगा। मांडू उत्सव का शुभारंभ 13 फरवरी को सुबह 11 बजे होगा इसके पश्चात फूड फेस्टीवल, रूरल टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया, आर्ट डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात में कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति व ट्रेजर हंट होगा। इसी तरह 14 फरवरी के दिन की शुरुआत योगा प्रोग्राम के साथ होगी।मुक्त बैंड ग्रुप का म्यूजिकल प्रोग्राम होगा। हॉर्स राइडिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम टूर व साइकलिंग का आयोजन होगा। रात में मांडू के ब्रांड एंबेसडर आनंदीलाल भावेल की प्रस्तुति होगी तथा मांडू उत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को हेरिटेज वॉक, साइकलिंग व हॉर्स राइडिंग का लुत्फ पर्यटक ले सकेंगे।
« PREV
NEXT »