BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

माही पंचक्रोशी पदयात्रा समिति की बैठक सम्पन्न, मनीष श्रीवास्तव पुनः अध्यक्ष मनोनीत




सरदापुर(धार)। माही पंचक्रोशी पदयात्रा समिति की बैठक रविवार को माही तट स्थित बलदेव हनुमान मंदिर पर महंत मंगलदास बाबा के सानिध्य मे आयोजित हुई, आयोजन का यह 24वॉ वर्ष है। 

 बैठक मे निवर्तमान समिति उपाध्यक्ष विष्णु चौधरी द्वारा आय-व्यय पेश किया गया, जिसमे 03 लाख 87 हजार 500 रूपये आय एवं उतना ही व्यय बताया गया। इसके बाद सर्व सहमति से मनीष श्रीवास्तव को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया गया, मनीष श्रीवास्तव 09वी मर्तबा मही पंचक्रोशी पदयात्रा समिति के अध्यक्ष बने है। इस दौरान माही माता का पुजन अर्चन भी किया गया। अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष के आयोजन हेतु शीघ्र ही जिला कलेक्टर से मुलाकात कर कोरोना संक्रमण को ध्यान मे रखते हुए शासन के निर्देशो का पालन करते हुए आयोजन की रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक मे नरसिंह पटेल, शंकरलाल मारू, पिन्टु गुगावण, गोविन्द गुगावण, अंतरसिंह पुजारी, अम्बर गर्ग, पप्पु पटेल, सन्नी गर्ग, भादरसिंह सिसौदिया, जीवनसिंह सिसौदिया, परवेज लोदी, रूणिज ग्रेवाल, धीरज पाटीदार, राकेश पडियार, राहुल चौधरी, रामा भुरिया, जितेश श्रीकार, जीवन धाकड, अमित शर्मा, सुर्या चौधरी, घीसा बाबा, रोहित बंसल, राहुल दावरे आदि उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »