BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

KBC-12 में विजयपाल की अभिेनेत्री कियारा आडवाणी पर यह कैसी दीवानगी, बिग बी के सामने कही बात जेब रखते है इनकी फोटो ,जीते 50 लाख....

 


  मनोरंजन: केबीसी से कियारा आडवाणी की दीवानगी से चर्चाओं में आ चुके है मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर के ग्राम सन्दला सलवा के रहने वाले विजय पाल सिंह है जिनकी चर्चाएं सोशल मीडिया पर देखने को मिल सकती है आप बताते कि कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 12 में ग्राम सलवा के रहने वाले 27 वर्षीय विजयपाल पिता बृजेन्द्र सिह राठौर ने एक करोड़ के बड़े सवाल तक पहुँच गए थे लेकिन चारों लाइफलाइन चले जाने के बाद उन्हें यह गेम को क्विट करना पड़ा।

 उन्होंने 14वें सवाल का सही जवाब देकर 50 लाख रुपए जीत लिए हैं. अब अमिताभ बच्चन उनके सामने एक करोड़ रुपए का 15वां सवाल रख रहे हैं. विजय पाल सिंह एक कूरियर बॉय हैं. अमिताभ बच्चन हॉटसीट पर बैठे विजय से कह रहे हैं कि आप कियारा आडवाणी के पति बनना चाहते हैं? इस पर विजय कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती । जिसमें पूरी दिवार पर कियारा की फोटो लगाई हैं जिसे देखकर बिग बी भी चौंक कर उन्हें देखते हैं और फिर हंसने लगते हैं। 



 टाइम्स ऑफ मालवा से चर्चा करते हुए एडिटर अक्षय भंडारी ने केबीसी 12 में विजय पाल के आने पर बधाइयां दी और उन्होंने बताया वह कोरीयर कंपनी में कार्य करते थे लेकिन पिताजी को पेरेलिसिस होने के बाद भी हिम्मत नही हारी ओर अभी वे खेती करते है।

 कल व परसो होगा कार्यक्रम का प्रसारण -

  कोन बनेगा करोड़पति में विजय पाल को सोनी टीवी पर देख सकेंगे । टीवी चैनल सोनी पर कार्यक्रम कल बुधवार व गुरुवार को इसका प्रसारण रात में 9 बजे होगा। आपको बता दें शो का एक प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें विजय अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि वह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं. शो में विजय. कियारा की फोटो भी अपनी जेब में लेकर आते हैं और कहते हैं कि कियारा उनके लिए लकी हैं. प्रोमो में विजय के घर की दीवार को दिखाया गया है, जिसमें पूरी दिवार पर कियारा की फोटो लगाई हैं जिसे देखकर बिग बी भी चौंक कर उन्हें देखते हैं और फिर हंसने लगते हैं।


« PREV
NEXT »