BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री का सवाल- मैडम सोनिया गांधी जवाब दें, क्यों कांग्रेस के नेता Article370 समाप्त होने का विरोध कर रहे हैं? देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है?

Madhya Pradesh-CM-Shivraj-Singh-Chouhan-Attacks-Gupkar-Gang
 

 Political News: प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने संबोधित करते हुए कहा पंडित नेहरू जी ने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई। पंडित नेहरू जी ने एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान की व्यवस्था की जिससे कश्मीर भारत से समरस नहीं हुआ। पंडित नेहरू जी कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र संघ में ले गए और जनमत संग्रह तक की बात कही! 

 कांग्रेस ने जिस गुपकार गैंग के साथ हाथ मिलाया है, वह वास्तव में गुप्तचर गैंग है! ये पाकिस्तान और चीन के गुप्तचर हैं।

  कांग्रेस ने तो हमेशा ही देशविरोधी ताकतों का साथ दिया है। गुपकार गैंग के लोगों ने ज़िंदगी भर जम्मू-कश्मीर को लूटा है। अब्दुलाओं, मुफ्तियों और एक गांधी परिवार की लूट की दुकान Article370 की समाप्ति के बाद बंद हो गई थी। अब ये फिर से जम्मू-कश्मीर की हवा में ज़हर घोलने का प्रयास कर रहे हैं।

   मैडम सोनिया गांधी जवाब दें, क्यों कांग्रेस के नेता Article370 समाप्त होने का विरोध कर रहे हैं? देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा क्यों खड़ी होती है? कांग्रेस गुपकार अलायंस के साथ है या नहीं, यह स्पष्ट करें। जो ऐतिहासिक भूल पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कश्मीर को लेकर की थी,भारतीय जनता पार्टी ने उसे सुधारने का प्रण लिया था।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने धारा 370 को समाप्त कर उस प्रण को पूरा किया।


   जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती लगातार देश विरोधी बातें कर रहे हैं और कांग्रेस ऐसी देशविरोधी ताकतों के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी होती है? कांग्रेस गुपकार अलायंस के साथ है या नहीं, यह स्पष्ट करें!


क्या कुछ कहा इस पर शिवराज ने सुने इस वीडियो में....




« PREV
NEXT »