BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

बदनावर नगर परिषद के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही सम्पन्न....



DHAR NEWS: कलेक्टर आलोक कुमार सिंह द्वारा आज जिला पंचायत सभाकक्ष में म.प्र नगर पालिका अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग एवं महिलाओं के लिये वार्डो का आरक्षण नियम 1994 के नियम 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की नगर परिषद बदनावर के वार्डो की आरक्षण की कार्यवाही सम्पादित की गई।
      जिसमें वार्ड क्रं. 1 लालालाजपतराय वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 2 लक्ष्मीबाई वार्ड को  अनारक्षित, वार्ड क्रं. 3 मुखर्जी वाड को पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं. 4 भोज वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 5 सरदार पटेल वार्ड को पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रं. 6 बप्पा ठक्कर वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 7 भगतसिंह वार्ड को अनुसुचित जनजाति, वार्ड क्रं. 8 सुभाष वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 9 इंदिरा वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 10 जवाहर वार्ड को पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रं. 11 राजीव गांधी वार्ड को अनारक्षित, वार्ड क्रं. 12 महात्मागांधी वार्ड को अनारक्षित महिला, वार्ड क्रं. 13 डॉ. अम्बेडकर वार्ड को पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रं. 14 वीर सावरकर वार्ड को अनुसूचित जाति तथा वार्ड क्रं. 15 रविदास वार्ड को अनुसूचित जनजाति महिला घोषित किया हैं।
 
« PREV
NEXT »