BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भगवान श्रीराम की महाआरती उतारी,विधायक प्रताप ग्रेवाल ने चढाई धर्म ध्वजा,गायक शशांक तिवारी ने दी सुमधुर भजनो की प्रस्तुति,नागरिकगण एवं क्षेत्रवासी रहे उपस्थित




  सरदारपुर(धार)। आज बुधवार 05 अगस्त को अयोध्या मे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के भूमिपुजन के अवसर पर सरदारपुर मे भी उत्साह एवं हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा, सम्पूर्ण नगर को भगवा ध्वज से सजाया गया। दोपहर 12.30 बजे बस स्टैण्ड स्थित श्रीराम मंदिर पर धर्म रक्षक सेना द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन कर महाआरती उतारकर महाप्रसादी वितरित की गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा धर्म ध्वजा चढाई गई एवं समस्त देशवासियो को श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमिपुजन पर शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान मालवा के लोकप्रिय गायक कलाकर शशांक तिवारी कुंदनपुर द्वारा ऐलान कर रहा हु डंके की चोट पर मंदिर बने श्रीराम का हर एक मोड पर, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय श्रीराम बोलेगा आदि सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी गई जिसे मौजूद राम भक्तो द्वारा सराहा गया। 
  इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष महेश भाबर, प्रमोदराज जैन, दिनेश परमार, संजय जैन, सुनील गर्ग, लोकेश सोनी, गोपाला पाठक, हरिओम द्विवेदी, राकेश शर्मा, विष्णु चौधरी, रितेश वैष्णव, कालु यादव, राजेन्द्र लोहार, विरसन भगत, धर्मेन्द्र पटेल, टिकम पटेल, हेमसिंह रघुवंशी, चेतन जाट, शेरू बाबा, चन्द्रशेखर कामदार, शिवांग ग्रेवाल, सन्नी डामोर, नरेन्द्र पारगी, अनिल गोखले, गोविन्द पारगी, रूणिज ग्रेवाल, डमरू भाबर, पप्पी भूरिया, घीसा बाबा, लविश पाठक, अरूण मारू आदि उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »