राजगढ़(धार)। आज राजगढ़ के किले मैदान कालोनी के सीवरेज चेंबर में बाबू भाई हम्माल की गौ माता गिर कर फंस गई। जिसकी जानकारी पूर्व पार्षद निलेश सोनी को लगते ही मौके पर जाकर सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार को अवगत कराया जिन्होंने तत्काल जेसीबी उपलब्ध करवाई। पांच मिनिट में जेसीबी ड्राइवर की सूझबूझ व लोगो की मदद से गौमाता को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूर्व पार्षद नीलेश सोनी व लोगों ने सीएमओ पंवार की सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया।


