राजगढ़ (धार)
म.प्र. । दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के
अष्टम पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी
म.सा. के दिशा निर्देशन व श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री
मोहनखेड़ा तीर्थ के तत्वाधान में श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में संचालित श्री आदिवीर
जैन पाठशाला के 70 शिक्षार्थीयों
को झाबुआ निवासी श्रीमती सुरेखा मनोहरलालजी मोदी परिवार द्वारा तीर्थ के ट्रस्टी
श्री मेघराज जैन की उपस्थिति में स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया ।