BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री शिवराज ने दी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई,कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा


MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश की पहचान बनायेगा। सभी वर्गों का कल्याण सुनिश्चित करते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का लक्ष्य हासिल करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना संकट की परिस्थितियों में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र दिया है। इसके अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण तेजी से किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि देश की स्वतंत्रता जिन बलिदानियों के कारण मिली है, उनका पुण्य स्मरण करते हुए इस वर्ष छोटे स्वरूप में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उम्मीद व्यक्त की है कि प्रदेश के नागरिक वर्तमान कोरोना की चुनौती का साहस से सामना करते हुए प्रदेश की प्रगति के लिए सहभागी बनेंगे।

« PREV
NEXT »