BREAKING NEWS
latest


 


मध्यप्रदेश के राज्यपाल के पद की श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने शपथ ली




भोपाल। राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदी बेन पटेल को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति  अजय कुमार मित्तल ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ राजभवन के सांदीपनि सभागार में दिलाई।

  शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह, सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा बी.डी. शर्मा, सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे, सांसद सुश्री प्रज्ञा ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा सुहास भगत, पुलिस महानिदेशक  विवेक जौहरी एवं अत्यंत सीमित संख्या में वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य जन उपस्थित थे।

  शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस ने किया। शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल श्रीमती पटेल को सुरक्षा बल द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया।


« PREV
NEXT »