MP NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बटवारा कर दिया है। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के 10 दिनों के बाद आज विभागों का बंटवारा कर दिया गया है.इसी के साथ उन्होंने विभागों में फेरबदल कर दिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से स्वास्थ्य विभाग छीनकर सिंधिया समर्थक डॉ. प्रभुराम चौधरी को दे दिया है। सिंधिया समर्थकों को उनकी पसंद के विभाग को दिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत ऐसे विभाग रखे हैं जो किसी अन्य मंत्री के पास नहीं हैं।
1. शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री
सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी
विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त
विभाग जो किसी अन्य मंत्री को
न सौंपे गये हो।
2. डॉ. नरोत्तम मिश्रा (मंत्री)
गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि।
3. गोपाल भार्गव (मंत्री)
लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग।
4. तुलसी राम सिलावट (मंत्री)
जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा
मत्स्य विकास।
5. विजय शाह (मंत्री) वन।
6. जगदीश देवड़ा (मंत्री)
वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना आर्थिक
एवं सांख्यिकी।
7. बिसाहू लाल सिंह (मंत्री)
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता
संरक्षण।
8. श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया (मंत्री)
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा
कौशल विकास एवं रोजगार।
9. भूपेंद्र सिंह (मंत्री)
नगरीय विकास एवं आवास।
10.कु. मीना सिंह मांडवे (मंत्री)
आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति
कल्याण।
11. कमल पटेल (मंत्री)
किसान कल्याण एवं कृषि विकास।
12. एंदल सिंह कंषाना (मंत्री)
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी।
13. गोविद सिंह राजपूत (मंत्री)
राजस्व, परिवहन।
14. बृजेन्द्र प्रताप सिंह (मंत्री)
खनिज साधन, श्रम।
15. विश्वास सारंग (मंत्री)
चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस
त्रासदी राहत एवं पुनर्वास।
16. श्रीमती इमरती देवी (मंत्री)
महिला एवं बाल विकास।
17. डॉ. प्रभुराम चौधरी (मंत्री)
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण।
18. डॉ. महेद्र सिंह सिसौदिया (मंत्री)
पंचायत और ग्रामीण विकास।
ऊर्जा।
19. प्रद्युम्म सिंह तोमर (मंत्री)
20. प्रेम सिंह पटेल (मंत्री)
पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं
निःशक्तजन कल्याण।
21. ओम प्रकाश सकलेचा (मंत्री)
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,
विज्ञान और प्रौद्योगिकी।
22. सुश्री उषा ठाकुर (मंत्री)
पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म।
23. अरविन्द भदौरिया (मंत्री)
सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन ।
24. डॉ. मोहन यादव (मंत्री)
उच्च शिक्षा।
25. हरदीप सिंह डंग (मंत्री)
नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा,
पर्यावरण।
26. राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव(मंत्री)
औधोगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन।
27. भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री)
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण
(स्वतंत्र प्रभार), नर्मदा घाटी विकास।
28. इन्दर सिंह परमार (राज्यमंत्री)
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार),
सामान्य प्रशासन।
29. रामखेलावन पटेल (राज्यमंत्री)
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक
कल्याण (स्वतंत्र प्रभार),, विमुक्त
घुम्मकड़ एवं अर्द्धघुम्मकड़
जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
पंचायत एवं ग्रामीण विकास।
30. राम किशोर (नानो) कांवरे (राज्यमंत्री)
आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल
संसाधन।
31. बृजेन्द्र सिंह यादव (राज्यमंत्री)
लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी।
32. गिर्राज हंण्डौतिया (राज्यमंत्री)
किसान कल्याण तथा कृषि
विकास।
33. सुरेश धाकड़ (राज्यमंत्री)
लोक निर्माण विभाग।
34. ओ.पी.एस. भदौरिया (राज्यमंत्री)
नगरीय विकास एवं आयास।