BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर ने गुरु पूर्णिमा मनाई,एक कुंडीय हवन किया....



  सरदारपुर(धार)। रविवार को मां गायत्री शक्तिपीठ सरदारपुर परिजनों द्वारा मां गायत्री मंदिर परिसर पर गुरु पूर्णिमा श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गायत्री परिजनों द्वारा पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा व वंदनीय माताजी का पाद पूजन किया गया। एक कुंडीय हवन का आयोजन भी किया गया ।
  इस दौरान संदला के दो बंधुओं का यज्ञोपवित संस्कार शक्तिपीठ महिला मंडल अध्यक्ष एवं यज्ञाचार्य विमला तिवारी के सानिध्य में गायत्री मंत्रोच्चार के साथ करवाया गया। वही भजन कीर्तन के साथ धार्मिक आयोजन हुए। कार्यक्रम में विशेष रूप से गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक तिवारी अश्विनी दिक्षीत, अशोक पंडित, नित्यानंद वर्मा ,अंजनी शर्मा ,कैलाश गुप्ता ,मोहनदास बैरागी, महिला मंडल से ब्रजलता दिक्षीत, ज्योति तिवारी ,मालती पंडित ,लीला यादव आदि गायत्री परिवार शामिल हुए। नन्ही बालिका पियु दिक्षीत परी शर्मा ने गुरुवर पर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दिक्षीत ने किया। आभार मां गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी अध्यक्ष तिवारी ने माना।
« PREV
NEXT »