BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र पंवार ने जनता से क्या की अपील पढ़िए....



 राजगढ़(धार)। राजगढ़ मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुरेंद्र पंवार द्वारा बताया गया कि नगर की आम जनता से अपील  व मुनादी करवाई जा रही है  कि दिनांक 29.07.2020 को शांति समिति बैठक में निम्नानुसार निर्णय लिए गए है जिनका पालन करना अनिवार्य है-
1. समस्त दुकानदार अपनी राखी की दुकाने अपनी दुकान के अन्दर ही लगाए। दुकान के बाहर कोई भी तखत रखकर दुकान नहीं लगाएगे।

2. मस्जिद में नमाज पढने के लिए मात्र पाच लोग ही जा सकेंगे।

3. गणेश चतुर्थी पर गणेशजी की स्थापना एवं पूजा घर पर ही करेगे। बाजार या सार्वजनिक स्थानो पर
गणेश जी का पाण्डाल लगाना प्रतिबंधित रहेगा।

4. छठ के दिन महिलाए अपने घर में ही पूजा अर्चना करेगी मंदिर में जाकर पूजा करना प्रतिबंधित
रहेगा।

5. जन्माष्टमी के पर्व पर मंदिरो में जाना प्रतिबंधित रहेगा एवं सार्वजनिक स्थानों पर मटकी फोड कार्यक्रम किया जाना भी प्रतिबंधित रहेगा।

6. समस्त स्थाई एवं अस्थाई सब्जी दुकाने दिनांक 31.07.2020 शुक्रवार से मेला मैदान पर लगाई जावेगी एवं नगर में फेरी लगा कर बेचना, अन्य स्थानों पर सब्जी दुकान लगाना प्रतिबंधित रहेगा।

7. समस्त फल दुकाने दिनांक 31.07.2020 शुक्रवार से बस स्टेण्ड पर लगाई जावेगी एवं नगर में फेरी
लगा कर बेचना, अन्य स्थानों पर दुकान लगाई जाना प्रतिबंधित रहेगा।

8. बस स्टेण्ड पर फोर व्हीलर वाहन पार्किंग करना प्रतिबंधित रहेगा। फोर व्हीलर वाहन मालिक को अपने वाहनो की पाकिंग व्यवस्था 07 दिवस के अन्दर अपने निजी मकान या भूमि पर करना होगी।

9. फोर व्हीलर वाहनों का बाजार के अन्दर प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।

10. समस्त दुकानदार अपनी दुकाने सायं 7 बजे अनिवार्य रूप से बंद कर देवे।

11. माताजी मंदिर वाली गली में किसी भी प्रकार की अस्थाई दुकाने लगाना प्रतिबंधित रहेगा।

अतः उक्त निर्णय का पालन सभी को करना अनिवार्य होगा यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पालन नहीं किया जाता है तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी जिसके जवाबदार आप स्वयं रहेगे।
« PREV
NEXT »