चीन के 59 ऐप तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित करने का निर्णय....



भोपाल। भारत सरकार के निर्देशों के परिपालन में देश की एकता व अखंडता की सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने भी चीन के 59 ऐप को तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रालय को इसके लिए आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।