BREAKING NEWS
latest



 

मध्य प्रदेश दंत चिकित्सक सेवा संगठन के प्रदेश सचिव डॉक्टर नंदन वैद्य हुए नियुक्त....



  राजगढ़(धार)। 25 जून को दंत चिकित्सक सेवा संगठन मध्यप्रदेश की कोर कमेटी की बैठक संपन्न हुई ।
जिसमें दंत चिकित्सक सेवा संगठन मध्यप्रदेश की कोर कमेटी से विचार विमर्श के पश्चात संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिनव दुबे ने संगठन के विस्तार एवं इंदौर संभाग के  सभी जिलों में जिलों में जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के गठन हेतु इंदौर संभाग  प्रभारी के रूप में  मध्य प्रदेश दंत चिकित्सक सेवा संगठन के प्रदेश सचिव डॉक्टर नंदन वैद्य को नियुक्त किया गया। डॉक्टर नंदन वैद्य ने मध्य प्रदेश दंत चिकित्सक सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिनव दुबे संगठन मंत्री डॉक्टर संजय मीणा  उपाध्यक्ष डॉ विभोर हजारी एवं दंत चिकित्सक सेवा संगठन मध्य प्रदेश की पूरी टीम का आभार माना एवं धन्यवाद दिया।
« PREV
NEXT »