BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी की स्मृति में पीपीई किट व सेनेटाइजर वितरण....



 राजगढ़(धार)। स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगाँव की स्मृति में सरदारपुर विधानसभा में शासकीय हॉस्पिटल व शासकीय कार्यालय पर निःशुल्क पीपीई किट व सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

  दत्तीगाँव मित्र मंडल के निलेश सोनी ने बताया की स्व राजा सा की स्मृति में  दत्तीगाँव परिवार की ओर से बदनावर के पूर्व विधायक  राजवर्धनसिंह व मंडी के पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन सिह दत्तीगाँव के मार्गदर्शन में पीपीई किट व सेनेटाइजर का वितरण शासकीय हॉस्पिटल राजगढ़ शासकीय हॉस्पिटल सरदारपुर शासकीय हॉस्पिटल रिंगनोद शासकीय हॉस्पिटल अमझेरा शासकीय हॉस्पिटल दसई शासकीय हॉस्पिटल बरमण्डल शासकीय हॉस्पिटल राजोद में पीपीई किट व सेनेटाइजर व एस डीएम कार्यालय सरदारपुर सहित समस्त थानों व कार्यालयों पर सेनेटाइजर का वितरण किया गया।

   इस अवसर पर ओम बना संदला ,डॉ आशीष वैद्य ,निलेश सोनी डॉ नंदन वैद्य ,बाला भाई ,हेमंत डांगी, दिनेश पांडे ,मोहन जमादारी ,मोहन सतपुड़ा ,अंतिम राठौर ,ओंकार मिस्त्री सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समस्त कार्यालय प्रमुख ने स्व राजा श्री प्रेमसिंहजी को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए दत्तीगाँव परिवार का आभार माना।
« PREV
NEXT »