BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सी.एम. हेल्पलाइन से करीब 6 लाख लोगों को मिली राहत


 MP NEWS: प्रदेश में कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन में सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 आम नागरिकों और सभी जरूरतमंदों के लिये सबसे बड़ा आसरा केन्द्र बन गया है। इस नम्बर पर अब तक 5 लाख 90 हजार 587 लोगों के फोन करने पर भोजन, राशन, दवाओं, परिवहन तथा अन्य प्रकार की राहत उपलब्ध कराई गई है। सी.एम. हेल्पलाइन किसानों के लिये भी मददगार साबित हो रही है। इस पर अब तक किसानों की फसल कटाई, फसल परिवहन आदि की 1030 समस्याओं का तुरंत निराकरण सुनिश्चित किया गया है।
  सी.एम. हेल्पलाइन नम्बर 181 पर अब तक भोजन संबंधी 4 लाख 79 हजार 259, परिवहन संबंधी 33 हजार 044, दवाइयों संबंधी 31 हजार 255, आवश्यक वस्तुएं जैसे दूध, सब्जी आदि संबंधी 15 हजार 686 तथा अन्य प्रकार की 31 हजार 343 समस्याओं की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई कर सहायता मुहैया कराई गई।

« PREV
NEXT »