संदल के साथ उर्स की शुरूआत,सदर मनीष श्रीवास्तव ने चढाया ध्वज



  सरदारपुर(धार)। कौमी एकता के प्रतीक हजरत कालेशाह दाता रहमतुल्लाह अलैह सरदारपुर शरीफ का 83वॉ ऐलाने उर्स की शुरूआत 27 मई शाम को ध्वज (झण्डा) चढाने के साथ हुई। उर्स कमेटी के सदर मनीष श्रीवास्तव द्वारा झण्डा चढाया गया। 27 मई की रात्रि मे ही 11 बजे उर्स कमेटी एवं समाजजनो द्वारा संदल पेश किया गया। दिनांक 28 मई को सरकारी चादर पेश की गई एवं क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा भी दाता के दरबार मे पहुचकर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी चादर पेश की गई। विधायक प्रताप ग्रेवाल एवं उर्स कमेटी द्वारा कोरोना लॉकडाउन से मुक्ति एवं देश मे अमन-चैन की दुआ मांगी गई।