राजगढ़(धार)। मोहनखेडा तीर्थ पर प्रस्तावित क्वारंटाईन सेंटर नही बनाने के लिए राजगढ एवं मोहनखेडा के नागरिको द्वारा बुधवार को जिला कलेक्टर के नाम पर अनुविभागीय अधिकारी विजय राय को ज्ञापन सौंपा गया। दीपक जैन द्वारा ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया गया कि गुप्त सूत्रो से ज्ञात हुआ है कि मोहनखेडा तीर्थ पर क्वारंटाईन सेंटर बनाकर कोरोना के संभावित मरीजो को रखा जाएगा। वर्तमान मे सरदारपुर तहसील कोरोना के प्रभाव से सुरक्षित है। यदि कोरोना के संभावित मरीजो को मोहनखेडा तीर्थ पर रखा जाता है तो क्षेत्र मे भय का माहौल व्याप्त हो सकता है। साथ ही तीर्थ पर निवासरत साधु, साध्वियो को भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसलिए मोहनखेडा तीर्थ पर क्वारंटाईन सेंटर नही बनाया जाए। ज्ञापन देते समय गोलु शर्मा, नवीन पुराणी, मनीष माहेश्वरी, रूपेश शर्मा, संदीप जैन, जगदीश सौलंकी आदि उपस्थित थे।

