BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

पूर्व विधायक दत्तिगांव के विरुद्ध आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले पर अमझेरा राजवंशो ने एसडीम को ज्ञापन सौपा



  सरदारपुर(धार)। फर्जी फ़ेसबूक आईडी से बदनावर के पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के विरुद आपत्ति जनक पोस्ट करने वाले के विरुद्ध अमझेरा रियासत के 24 पूर्व ठिकानेदारों ने एसडीम विजय रॉय को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन कहा गया फेसबुक पर बोल बदनावर बोल के नाम से आईडी बनाकर पूर्व विधायक राजवर्धन सिंह व उनके भ्राता हर्षवर्धन सिंह दत्तिगांव के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है। इनका राजनीतिक व समाजिक जीवन बेदाग तो है ही उनका जिले के सम्मानित,लोकप्रिय व एक जन सेवक के रूप में उनकी छवि है। राजनीतिक स्वार्थ के कारण उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश है। पूर्व कालीन अमझेरा रियासत के दत्तिगाव ठिकाने के राज परिवार से है। फ़ेसबूक आईडी से उनकी छवि धूमिल होने से अमझेरा रियासत के 24 पूर्व ठिकानों में आक्रोश व्याप्त है,संबंधित आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग करते है।
   डॉ. बलबहादुर सिंह छड़ावद ने ज्ञापन का वाचन किया। इस मौके पर ओम नारायण सिह,राजेद्र सिह (वकील सा),इंद्रजीत सिंह,अजयपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह सलवा,राजवीर सिंह और शिवराज सिह सहित आदि अमझेरा राजवंशों मौजूद रहे।
« PREV
NEXT »