श्रीमद विजय जयंतसेनसुरीश्वरजी महाराज साहेब की तृतीय पुण्यतिथि पर मानव सेवा निमित्त 1008 निराश्रित परिवारों को घर पहुंच राशन-मिठाई वितरण....

   

  राजगढ़(धार)। परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेनसुरीश्वरजी महाराज साहेब की भावना एवं प्रेरणा अनुसार श्री जयन्तसेन म्यूजियम ट्रस्टमंडल द्वारा परम पूज्य समर्थ गच्छाधिपति श्रीमद् विजय जयंतसेनसुरीश्वरजी महाराज साहेब की तृतीय पुण्यतिथि प्रसंगे कोरोना महामारी विषम काल परिस्थिति में मानव सेवा निमित्त 1008 असहाय - निर्धन परिवारों को घर पहुंच राशन - मिठाई वितरण का संपूर्ण कार्यक्रम श्री राज राजेंद्र जैन तीर्थ दर्शन पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री जयंतसेन म्यूजियम मोहनखेड़ा तीर्थ के  माध्यम से आयोजित किया गया। 

    25 आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धन-असहाय-निराश्रित परिवारों के घर-घर पहुंच कर राशन वितरण किया गया, साथ ही पुण्यतिथी निमित्त मिठाई का भी वितरण किया गया। इस वितरण में प्रशासन की ओर से एसडीएम, जनपद पंचायत अधिकारी, जनपद पंचायत के सचिव - सरपंच तथा पुलिस प्रशासन का काफी अच्छा सहयोग रहा। कुछ जगहों पर एसडीएम,  लजनपद पंचायत अधिकारी एवं अन्य  अधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस योजना को काफी सराहा गया।

   जिन परिवारों को राशन किट दी गई, उन परिवार के सदस्यगण बहुत ही खुश होकर दुआएं दे रहे थे। राशन किट वितरण में म्यूजियम ट्रस्ट के ट्रस्टी श्री राजेंद्रजी भंडारी, संजयजी हरण, प्रबंधक विनोद जैन, उप प्रबंधक राहुल जैन के साथ ही राजगढ़ परिषद के अध्यक्ष मांगीलालजी मामा, नितिन धारीवाल, प्रणय भंडारी, कीर्ति भंडारी उपस्थित थे। राशन - मिठाई वितरण के लाभार्थी अध्यक्ष श्री मिलापचंदजी चौधरी, श्री राज राजेंद्र जयंतसेन आशादेवी मिलापचंद चैरिटेबल ट्रस्ट, गढ़ सिवाना - बेंगलुरु थे।