BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थित में निरंतर सुधार हो रहा है.....

Image may contain: 1 person, sitting, screen and indoor



चुनौतियों को देखते हुए शहर और जिले वार रणनीति बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री की कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा


MP NEWS:  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थित में निरंतर सुधार हो रहा है। बड़ी संख्या में मरीज ठीक होकर घर वापस जा रहे हैं। नए प्रकरणों में निरंतर कमी आ रही है। कोरोना संकट को शीघ्र समाप्त करने के लिए अब हर शहरों और जिलों की परिस्थिति को देखते हुए रणनीति बनाई जा रही है। जिलों की मॉनीटरिंग के लिए नियुक्त वरिष्ठ अधिकारी अब जिलों में जाकर वहाँ की स्थितियों का निरंतर अध्ययन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। 
3942 कोरोना सैम्पल में से 223 पॉजीटिवप्रकरणों में उल्लेखनीय कमी
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में किए जा रहे कोरोना टैस्ट में पाए जाने वाले पॉजीटिव मरीजों की संख्या में निरंतर कमी आ रही है। इससे पता चलता है कि संक्रमण की रफ्तार निरंतर कम हो रही है। आज 28 अप्रैल की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में कुल 3942 कोरोना सैम्पल में से 223 ही पॉजीटिव आए। भोपाल की स्थिति में भी विशेष सुधार हुआ है। यहाँ के 2030 सैम्पल में से 30 पॉजीटिव आए हैं। इसी प्रकारउज्जैन एवं जबलपुर की स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार है। उज्जैन के 225 सैम्पल में से 04 पॉजीटिव तथा जबलपुर के 222 सैम्पल में 01 पॉजीटिव है। ग्वालियर के 225 टेस्ट में से कोई भी पॉजीटिव नहीं आया है।
भोपालइंदौर एवं उज्जैन में रिकार्ड टेस्ट
समीक्षा में बताया गया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए भोपालइंदौर एवं उज्जैन जिलों में रिकार्ड टेस्ट कराए गए हैं। प्रति दस लाख व्यक्तियों पर भारत का औसत 517 टेस्ट का है। मध्यप्रदेश के भोपाल में 3316, इंदौर में 2486 तथा उज्जैन में प्रति दस लाख 3870 टेस्ट किए गए हैंजो एक रिकॉर्ड है। शिवपुरी जिले में 22 दिन सेगुना जिले में 17 दिनों से तथा आगर जिले में 16 दिन से कोई कोरोना पॉजीटिव प्रकरण नहीं आया है। बैतूल एवं रतलाम जिलों से भी गत 13 दिन से कोई प्रकरण पॉजीटिव नहीं आया।
पर्याप्त चिकित्सा सामग्री एवं उत्कृष्ट इलाज सुविधा
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कोरोना से बचाव एवं इलाज के लिए पर्याप्त चिकित्सा सामग्री एवं उत्कृष्ट उपचार की सुविधा उपलब्ध है। हमारे पास पर्याप्त टेस्टिंग किट्सपीपीई किट्समास्क आदि उपलब्ध हैं। आज से अरबिंदो अस्पताल में तथा कल से आर.डी. गार्डी अस्पताल में टेस्टिंग चालू हो जाएगी। प्रतिदिन लगभग 2000 टेस्ट कर रहे हैं जो पर्याप्त हैं।
गली नुक्कड़ की दुकानें खुलेंगीबाजार नहीं खुलेंगे
मुख्य सचिव बैंस ने स्पष्ट किया कि संक्रमण मुक्त क्षेत्रों में केवल गली-नुक्कड़ की दुकानें खुलेंगीबाजार नहीं खुलेंगेयह सभी कलेक्टर्स सुनिश्चित करलें। अधिक संक्रमित जिलों एवं संक्रमित क्षेत्रों में केवल आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।



« PREV
NEXT »