BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

वाईब्रेंट वुमेंस क्लब ने थाने जाकर कोरोना महामारी में जोखिम डालकर सेवा कर रहे है उन्हें ग्रुप ने सेल्यूट किया ओर सेनेटाइजर व मास्क बांटे....



 
 राजगढ़(धार)। राजगढ़ नगर में वाई ब्रेंट वुमेंस क्लब ने राजगढ़ थाने पर जाकर देश मे चल रही कोरोना महामारी में जोखिम डालकर सेवा कर रहे है उन्हें ग्रुप ने सेल्यूट किया । एक शीट पर समस्त ग्रुप की महिला सदस्यों ने अपनो हाथों से थैंक्यू का सन्देश बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया। साथ ही इस कड़ी में राजगढ़ नगर में निस्वार्थ भाव से सेवा दे रहे उन सभी प्रशासन,डॉक्टर, नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों को एक शीट पर धन्यवाद का सन्देश थाने पर भेंट किया। सन्देश में कहा हारेगा कोरोना,जीतेगा भारत। सभी को ग्रुप के सदस्यों को सेनेटाइजर एवम मास्क भी दिए । 
  
 इस मौके पर एसडीओपी ऐश्वर्य शास्त्री,डीएसपी शक्तिसिंह चौहान, थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया व नगर परिषद मुख्य अधिकारी सुरेद्रसिंह पँवार आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर  मौजूद ग्रुप संचालिका सोनिया जैन ,ग्रुप अध्यक्ष सीमा जैन, उपाध्यक्ष मीनाक्षी खलिया एवं ग्रुप कोषाध्यक्ष नीलू कोठारी मौजूद थी।
« PREV
NEXT »