BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शांति समिति की बैठक संपन्न,पुलिस प्रशासन कि अपील सौहाद्रपूर्ण वातारण में होली पर्व मनाए....



  राजगढ़(धार)। आगामी होली पर्व को लेकर पुलिस थाना राजगढ़ पर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई.इस बैठक में एसडीओपी एश्वर्य शास्त्री,तहसीलदार प्रकाश परिहार,प्रशक्षु डीएसपी शक्ति सिंह चैहान,व थाना प्रभारी लोकेशसिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण,पत्रकारगण एवं गणमान्य उपस्थित हुए।
  पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक में आगामी होली पर्व के दौरान होलिका दहन,रंगपचमी व शीतला सप्तमी पर चर्चा कि गई जिसमें उपस्थित लोगो द्वारा कहा गया कि होलिका दहन पर रात्रि में तेज वाहन चलाने वालो लगाम लगाए। साथ ही पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए। शीतला सप्तमी पर पूजन के लिए देर रात्रि से महिलाएं आना शुरु हो जाती है इसके लिए पुलिस गश्त लगाए।
 बैठक में पुलिस प्रशासन ने कहा शांति व सोहार्दपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की है साथ हि अपील कि है किसी भी तरह का हुड़दंग नही होने देगे व हुड़दंग मचाने वालो पर सख्त कारवाई कि जाएगी। सूखे अच्छे किस्म के रंगो से होली खेले, जबरन किसी पर रंग ना डाले। शीतला सप्तमी पर गश्त लगाई जाएगी।


« PREV
NEXT »