BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कार्यकर्ता अधिकारियों से समन्वय बनाकर लोगो के कार्य करवाये- हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव



बैठक में सत्ता की आड़ में दुकानदारी चलाने वाले कार्यकर्ताओ को दी नसीहत


  राजोद(धार)- कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस मे एक जुट रहे,प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पर भरोसा रखें,आने वाले दिनों में पंचायतों के चुनाव के मद्देनजर  सभी कार्यकर्ता मिल बेठ कर आपसी सहमति से चेहरा तय करे,जितने योग्य व्यक्ति का चयन करें।उक्त विचार रविवार को राजोद नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला कांग्रेस धार के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह दत्तिगाव ने व्यक्त किये।

   इस दौरान कार्यकर्ताओ द्वारा उनसे संगठन द्वारा की जा रही उपेक्षा के मसले पर जवाब देते हुए कहा कि ये समस्या कोई नई नही है,हर जगह है इसके हल के लिए खुद कार्यकर्ताओ को ही तैयार रहना होगा,सत्ता और संगठन के बीच समन्वय करे,उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अगर जिम्मेदारी ले तो अच्छी बात है परंतु इसकी आड़ में अपनी निजी दुकानदारी नही चलाये,,सभी सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर लोगो के कार्यो  को करवाये। बैठक के दौरान  लोकसभा में उम्मीदवार रहे बदनावर से कांग्रेस के युवा नेता दिनेश गिरवाल भी शामिल हुए। 

   बैठक में  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहरलाल रजक,हातिम बादशाह,सुरेश द्विवेदी,मन्नालाल पुरोहित,सुनील द्विवेदी,पप्पालाल जाट,बद्रीलाल धाकड़,दशरथ नायमा,सहित अनेक कार्यकर्ताओ ने अपने विचार रखे। इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बंबोरिया, विमल मालवीय,  ओमनारायण सिंह संदला,पवन जैन,विजय गांघी,भारत रजक, राजेन्द्र दईय्या,संदीप खजांची,सुनील सेठ,शंभूलाल पटेल, विपिन जैन, आशीष शर्मा,नाथूलाल पुरोहित,मयाराम अटोलिया,रामचन्द्र कावलिया,  मांगीलाल गाजी,किशन बग्गड़,भेरूलाल सगीतरा,कैलाश मिस्त्री, आशीष जैन,राजू बरखेड़ा,नंदराम लाफ़ीवाला,कन्हैयालाल नायमा,केशरलाल मामोडिया, नन्दराम सिंगार, रायचन्द डामर, जाकिर कुरेशी,शाकिर कुरेशी,भय्यू कुरेशी,जगदीश बंजारा,प्रेम बंजारा,सहित   साजोद,हनुमंतय्या,संदला सलवा, बरमण्डल, लाबरिया,गोंदीखेड़ा, कचनारिया,रुणि,नंदलाई, निपावली,बसलाई,पनदुनि,राजगढ़,सरदारपुर,व आसपास के सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन सुरेश द्विवेदी ने किया।  आभार पवन जैन ने माना।
« PREV
NEXT »