सरदारपुर(धार)। विश्वव्यापी कोरोना जैसी महामारी वायरस से बचाव के लिए क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा मंगलवार रा़ित्र मे सरदारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं चिकित्सको से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जनता से अनुरोध किया है कि गुजरात एवं अन्य राज्यो से आने वाले मजदूरो व यात्री स्थानीय प्रशासन को सुचना देकर सबसे पहले नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाए। साथ ही वर्तमान मे धार्मिक, सांस्कृतिक, शादी एवं मृत्यु भोज जैसे कार्यक्रम को स्थगित कर दे या फिर उसमे से जाने से बचे। आपके अनमोल जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे नगर को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे प्रदेश को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए, हमारे राष्ट्र को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए आप अपने घर पर रहकर वर्तमान मे सरकार द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा, स्वास्थ्य विभाग द्वारा, डॉक्टरो द्वारा, पुलिस प्रशासन द्वारा, इलेक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया द्वारा आपके भावी जीवन को सुरक्षित एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिए जा रहे निर्देशो का पालन कर 14 अप्रैल तक के इस लॉकडाउन को सफल बनाए। यही आपका सुरक्षित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए सच्चा प्रेम है।
