BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

धार: राजगढ मे जमा भगौरिया का रंग,जमकर झूमे विधायक प्रताप ग्रेवाल



 राजगढ़(धार)। रविवार को व्यापारिक नगरी राजगढ मे भगौरिया का हाट लगा। जिसमे क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने शामिल होकर मांदल बजाया एवं मांदल की थाप पर जमकर झुमे। इस दौरान विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड द्वारा लगभग 40 मांदल दलो का साफा बांधकर एवं नगद राशि देकर सम्मान किया गया। भगौरिया हाट मे रंग-बिरंगी वेशभूषा मे आदिवासी युवक-युवतियो के समूह बाजार मे आकर्षण का केन्द्र रहे। ढोल मांदल की थाप पर मदमस्त होकर युवाओ की टोलियां बांसुरी की तान छेडते हुए घूम रही थी। 






  इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, राजगढ नगर परिषद् उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, मनीष चॉईस, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जनपद सदस्य केकडिया डामोर, मण्डलम अध्यक्ष छगनलाल राठौड, जिला महामंत्री राजेन्द्र लोहार, दिलीप वसुनिया, विरसन भूरिया, कोदरसिंह पटेल, रमेश सेठ, अनिल नर्वे, महामंत्री राजेश यादव, पार्षदगण धीरज गौराना, देवीलाल भिडोदिया, भादरसिंह सिसौदिया, अमरसिंह गुण्डिया, भारत सिंगार, शंकर मामा, मांगीलाल डामर, प्रतापिंसह राठौर, चिन्टु नायमा, जीवन धाकड आदि उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »