BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

रिंगनोद एवं दत्तीगॉव मे छाया भगौरिया का रंग,विधायक ग्रेवाल ने बजाया मांदल,विधायक ग्रेवाल एवं ग्राम पंचायतो ने मांदल दलो का किया सम्मान....





 सरदारपुर(धार)। गुरूवार को रिंगनोद एवं दत्तीगॉव मे आदिवासी संस्कृति के पर्व भगौरिया का रंग छाया रहा। ग्राम दत्तीगॉव मे ग्राम पंचायत द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल का साफा बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान लगभग 20 से 25 मांदल दल पहुचे, जिनका विधायक ग्रेवाल एवं ग्राम पंचायत सरपंच प्रकाश वसुनिया द्वारा साफा बांधकर एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। भगौरिया पर्व मे विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी मांदल बजाया और मांदल की थाप पर जमकर थिरके। इस अवसर पर विरसन भुरिया, मनीष चॉईस, केकडिया डामोर, तोलसिंह पटेल, दिलीप भुरिया, भुपेन्द्र काकरिया, पुनम डोडियार, राजेश चौधरी, रमेश सेठ, किशन अमलियार आदि उपस्थित रहे।

  ग्राम रिंगनोद के भगौरिया मे भी लगभग 60 से 70 मांदल दल पहुचे, जिनका विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नगद राशि देकर एवं ग्राम पंचायत द्वारा साफा बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवाओ मे विधायक ग्रेवाल को कंधे पर बैठाकर नचाने की होड मचती रही। इस अवसर पर भंवरिंसह बारोड, गोपाल सौलंकी, हुक्मीचंद धोका, शंकरदास बैरागी, सरपंच प्रतिनिधी कान्हा निनामा, जनपद सदस्य प्रतिनिधी नंदराम भाबर, तोलाराम गामड, गोपाल पाटीदार, देवेन्द्र सतपुडा, दाउ मोलवा, रमेश भाटी, त्रिलोकसिंह पडियार, केशुराम सौलंकी, लोकेन्द्र दरबार, विकास माहेश्वरी, विजय दया, शंभुसिंह राठौर, धर्मेन्द्रसिंह राठौर, पुरालाल चौधरी, बबलु डोडियार, भुवानिंसह चौधरी, गोबरिया मावी, प्रहलाद पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
« PREV
NEXT »