BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महाआरती के साथ 23वी माही पंचक्रोशी पदयात्रा का हुआ समापन,विधायक ग्रेवाल ने उतारी माही माता की आरती, 15 क्विंटल प्रसादी वितरीत की गई......




 सरदारपुर(धार)। क्षेत्र की प्रसिध्द 23वी माही पंचक्रोशी पदयात्रा (Panchkoshi Padyatra) रविवार को सरदारपुर मे माही माता की आरती उतारने के साथ संपन्न हुई, क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल (MLA Pratap Grewal) द्वारा माही माता की आरती उतारी गई। इस दौरान हजारो श्रृध्दालुओ को 15 क्विंटल महाप्रसादी वितरित की गई। इसके पूर्व रविवार को यात्रा चतुर्थ विश्राम स्थल लाबरिया गौशाला से सुबह 06 बजे प्रारंभ होकर बोरखाली, जौलाना, बोदली फाटा, बोला माही मंदिर पहुंची जहा पर सर्व समाज बोला द्वारा माता भक्तो को भोजन करवाया गया, इसके पश्चात यात्रा पसावदा, बदनावर चौपाटी, सरदारपुरा होते हुए माही नदी पहुची। यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा 50 गांवो एवम 140 किमी का भृमण किया गया! 
  
 इस दौरान यात्रा का नगर परिषद् सरदारपुर, श्रीकृष्ण आदिवासी बालक/बालिका आश्रम, गणेश जाट एवं सतीश शर्मा मित्र मण्डल, बदनावर चौपाटी मित्र मण्डल आदि द्वारा भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, ब्रजेश ग्रेवाल, समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, शिवाग ग्रेवाल धर्म ध्वजा एवं राहुल ग्रेवाल अखण्ड ज्यौत उठाकर चल रहे थे। पदयात्रा के समापन मे गायक कलाकर शशांक तिवारी कुंदनपुर, आदिवासी नृतक दल, डीजे, ताशे, ढोल, बैण्ड, घोडे आदि आकर्षण का केन्द्र रहे। साथ ही माही तट पर स्थित माही शिव सराय धर्मशाला की द्वितीय मंजित निर्माण का भी भूमिपुजन किया गया। 


   इस दौरान महंत मंगलदास महाराज, समिति अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, शब्बीर बाबा सेंधवा, मानकर मामा, न.प. अध्यक्ष महेश भाबर, सतीश शर्मा, विष्णु चौधरी, कनकमल कोठारी, सत्यनारायण मारू, कमल चौधरी, भारत डामर, सुरसिंह डामोर, सरदार डामर, दिनेश चौधरी, अम्बर गर्ग, पप्पु पटेल, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अंकुश तिवारी, बालकृष्ण चौधरी, अंतरिंसंह पुजारी, दिलीप वसुनिया, रूणिज ग्रेवाल, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, धीरज पाटीदार, गोलु सौनगरा, जीवन धाकड, गोविन्द मारू, पिन्टु मण्डलोई, परवेज लोदी, सुनील गर्ग, पार्षद अनिल गोखले, नरेन्द्र पारगी, मदन पारगी, सुरेश निनामा, संदीप कुमरावत, सुदीप तिवारी, राहुल चौधरी, रितेश पटेल, सचिन सरगरा, अमित शर्मा, दौलत परमार, रूपेश ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »